आनलाइन क्लास की वजह से टैबलेट की डिमांड बढ़ गई है। एचएमडी ग्लोबल ने हाल ही में नोकिया टी 20 टैबलेट पेश किया है, जो एक किफायती टैबलेट है। इसका डिजाइन आधुनिक है और इसमे घुमावदार किनारे है। इसे एल्युमिनियम से बनाया गया है। इसे एक हाथ से पकड़ना आसान है, इसलिए किताब पढ़नें, मूवी देखने या फिर वेब ब्राउजिंग में दिक्कत नहीं होगी। टैबलेट मे जेस्वर नेविगेशन बेहतर तरीके से कार्य करता है।
इसमें 10. 4 इंच की 2000 x 1200 पिक्सल रिजाल्यूशन वाला डिस्प्ले है। अधिकतम ब्राइटनेस 400 निट्स है। डिस्प्ले कीमत के हिसाब से ठीक है। हालांकि यह फोटो एडिटिंग जैसे रचनात्मक कार्यों के लिए नहीं है। वैसे, स्क्रीन पर वीडियो कालिंग, फिल्में देखने आदि में परेशानी नहीं होतीहै।

इसमें दो स्पीकर हैं, जो तेज और स्पष्ट आवाज करते है। टैबलेट को यूनिसोक टी6 10 प्रोसेसर पर पेश किया गया है। ब्राउजिंग हो या फिर एप्स का उपयोग, टैबलेट इसे आसानी से हैंडल करता है। हालांकि यह टैबलेट मल्टीटास्किंग के लिए नहीं बना है। टैबलेट तीन और चार जीबी रैम वैरियट में उपलब्ध हैं। दोनों ही वैरियट मे मेमोरी बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लाट है।
टैबलेट में आठ एमपी का रियर कैमरा औरपांच एमपी का फ्रंट कैमरा है। इसमें शूट करने के लिए फोटो, वीडियो और पोर्ट्रेट मोड है। कैमरे का परफार्मेस औसत रहता है। इसमें कंपनी ने 8, 200 एमएएच की बैटरी दी है, जो सामान्य इस्तेमाल में दो दिन आराम से चल जाती है। मगर 10 वाट चार्जर के साथ चार्जिंग गति काफी धीमी है। बेहतर होगा कि 15 वाट चार्जर का उपयोग करें। टैबलेट स्टाक एंड्रायड 11 पर चलता है। यह गूगल किड्स स्पेस के साथ प्रीलोडेड आता है।नोकिया टी20 की शुरुआती कीमत 15,499 रुपये

नोकिया टी20 टैबलेट विशिष्टता|
मॉडल | T20 |
ब्रांड | नोकिया |
भारत में कीमत | 15,499 |
ऑपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉइड 11 |
आयाम (मिमी) | 247.60 x 157.50 x 7.80 |
वज़न | 465.00 ग्राम |
बैटरी क्षमता (एमएएच) | 8200 |
प्रोसेसर | 1.8GHz ऑक्टा-कोर |
प्रोसेसर मेक | यूनिसोक T610 |
RAM | 3GB |
आंतरिक स्टोरेज | 32GB |
Resolution | 2000×1200 pixels |
मुख्य कैमरा | 8 मेगापिक्सेल |
सेल्फी कैमरा | 5-मेगापिक्सेल |
स्क्रीन का आकार | 10.40 इंच |
रंग की | गहरा समुद्र |
एक्सपेंडेबल स्टोरेज (GB) तक | 512 |
GPS | हां |
बनाने का कारक | टच स्क्रीन |